ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
21 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

डीएम-एसएसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

डीएम-एसएसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण
डीएम-एसएसपी ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

बदायूँ: 21 अक्टूबर। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 23 अक्टूबर को पूर्वान्ह 08 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक मतदान होगा। बुधवार को डीएम व एसएसपी ने नगर पालिका परिषद, बदायूँ स्थित मतदेय स्थल एवं विकासखंड उझानी स्थित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था समय से पहले पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इन मतदेय स्थलों पर होगा मतदान- बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में कार्यालय नगर पालिका परिषद बदायूँ, मतदेय स्थल संख्या 32 कार्यालय नगर पालिका परिषद बिल्सी मतदेय स्थल संख्या 30 तथा कार्यालय क्षेत्र पंचायत बिसौली मतदेय स्थल संख्या 26, आसफपुर 27, वजीरगंज 28, सहसवान 29, इस्लामनगर 31, उझानी 33, म्याऊँ 34 एवं कार्यालय क्षेत्र पंचायत दातागंज मतदेय स्थल संख्या 35 को मतदान केन्द्र बनाया गया है।


Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh
Block Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें