उन्होंने पाया कि राजस्व वसूली में परिवहन विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 106.42 प्रतिशत, मण्डी समिति ने 100.98 तथा बाटमाप विभाग ने 99 प्रतिशत वसूली करने पर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्हांेने राजस्व वादों की समीक्षा में पाया कि धारा 116 (कानूनी बंटवारे से सम्बंधित) के अन्तर्गत तहसील सदर में 579, दातागंज 397, बिसौली 311, बिल्सी 249 तथा तहसील सहसवान 102 सहित कुल 1638 वाद अभी तक लम्वित है।
वहीं धारा 34 (दाखिल-खारिज से सम्बंधित) के अन्तर्गत तहसील सदर में 2026, दातागंज 1420, बिसौली 1805, बिल्सी 1337 तथा तहसील सहसवान 1454 सहित कुल 8042 वाद अभी तक लम्वित है।