आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी एम.
अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के पहुंचने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।