पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने जनता दर्शन के दौरान पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।