थाना कादरचौक पुलिस ने शराब की दुकानों में नकब लगाकर चोरी करने की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की शराब, नकदी, एक मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।