जैविक खेती के प्रति किसानों को किया जागरूक, विशेषज्ञों ने दी जानकारी बदायूँ: 24 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश डायवर्सिफाइड एग्रीकल्चर सपोर्ट प्रोजेक्ट (यूपीडास्प) द्वारा संचालित नमामि गंगे जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, उझानी में कृषक गोष्ठी एवं जैविक किसान मेले का आयोजन किया गया।
विवेक कुमार गौरव ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक किया।