रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में रविवार सुबह करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी।
बारिश का पानी अस्पताल परिसर के साथ ही कई वार्डों और कमरों में भर गया।
जन औषधि केंद्र, अधीक्षक कक्ष, सभागार, जच्चा-बच्चा वार्ड समेत अन्य कमरों में करीब एक फुट तक पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।