ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत2 मिनट पढ़ें

अधिक्षक कक्ष से लेकर जच्चा-बच्चा वार्ड के बेड तक पहुंचा प्रदूषण पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

अधिक्षक कक्ष से लेकर जच्चा-बच्चा वार्ड के बेड तक पहुंचा प्रदूषण पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल
अधिक्षक कक्ष से लेकर जच्चा-बच्चा वार्ड के बेड तक पहुंचा प्रदूषण पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल — सेहत | City News 24

रायबरेली के बछरावां क्षेत्र में रविवार सुबह करीब एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बारिश का पानी अस्पताल परिसर के साथ ही कई वार्डों और कमरों में भर गया। जन औषधि केंद्र, अधीक्षक कक्ष, सभागार, जच्चा-बच्चा वार्ड समेत अन्य कमरों में करीब एक फुट तक पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति जच्चा-बच्चा वार्ड में देखने को मिली। वार्ड के फर्श पर गंदा पानी भरने के बावजूद मरीजों को बेड पर ही रहना पड़ा। कई मरीज और उनके तीमारदार बेड पर बैठे दिखाई दिए। फर्श पर भरे पानी से पूरे वार्ड में दुर्गंध फैल गई। ऐसे में प्रसूताओं, नवजात शिशुओं और अन्य मरीजों के लिए संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। बारिश के दौरान अस्पताल के जन औषधि केंद्र और अधीक्षक कक्ष समेत कई स्थानों पर पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े काम भी प्रभावित हुए। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी काफी देर तक अस्पताल परिसर में जमा रहा। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि हल्की बारिश में भी अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति बन जाती है। बावजूद इसके जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई। रविवार को हुई तेज बारिश के बाद हालात और गंभीर हो गए। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर गंदे पानी का जमाव स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है। मरीजों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ सकते हैं। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षिका अर्पिता श्रीवास्तव ने बताया कि तेज बारिश के चलते वार्डों में पानी भर गया है। जल्द ही जलनिकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें