हरदोई मल्लावां: मल्लावां ब्लॉक के ग्राम नई बस्ती में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रामचंद्र पटेल और प्रशांत पटेल के नेतृत्व में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया।
इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू पटेल मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी और पिछड़े, दलित एवं आदिवासी वर्गों के अधिकारों की उपेक्षा का आरोप लगाया।