इसी क्रम में जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पीईटी प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बूनमैक्स कॉन्वेंट स्कूल जंगीगंज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज तथा सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में जाकर निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षा संचालन, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, कक्ष व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।