संविलयन विद्यालय कौआ नगला में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शिक्षक अखण्ड प्रताप ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरणादायक बातें बताईं।