ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें

संविलयन विद्यालय कौआ नगला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

संविलयन विद्यालय कौआ नगला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
संविलयन विद्यालय कौआ नगला में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

कौआ नगला, बदायूं। संविलयन विद्यालय कौआ नगला में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षक अखण्ड प्रताप ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरणादायक बातें बताईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शिक्षा के द्वारा हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं और एक अच्छे नागरिक बनकर देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में बताते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और अनेक वीरों के बलिदान के बाद देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक बनकर समाज एवं देश के विकास में योगदान देना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके लिए सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने भी बच्चों को प्रेरणादायक बातें बताकर शिक्षा और देशभक्ति के महत्व को समझाया। गौतम भाई ने बच्चों के सामने एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया, जिसे बच्चों ने ध्यानपूर्वक सुना। वहीं बच्चों ने नशामुक्ति क्यों जरूरी है विषय पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। शिक्षा के जीवन में महत्व को दर्शाते हुए बच्चों ने एक प्रभावशाली नाटक भी प्रस्तुत किया। इसके अलावा बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में देशभक्ति का जोश भर दिया।

कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को पुरस्कार एवं मिष्ठान वितरित किए गए। गौतम भाई, श्रीमती मीरा देवी, नवीन कुमार मौर्य, जितेन्द्र कुमार, अखण्ड प्रताप और अजय कुमार ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें