संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मंडलायुक्त अलीगढ़ ओपी आर्य और जिलाधिकारी एम.
अरुन्मोली ने मारहरा विकासखंड के रसूलपुर गढ़ौली व जारथल तथा अलीगंज विकासखंड के हत्सारी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, जलनिकासी, मच्छर नियंत्रण और पेयजल व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।