ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
26 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
सेहत1 मिनट पढ़ें

एटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जमीनी पड़ताल, मंडलायुक्त ने तीन गांवों का किया निरीक्षण

एटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जमीनी पड़ताल, मंडलायुक्त ने तीन गांवों का किया निरीक्षण
एटा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जमीनी पड़ताल, मंडलायुक्त ने तीन गांवों का किया निरीक्षण — सेहत | City News 24

एटा। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत मंडलायुक्त अलीगढ़ ओपी आर्य और जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने मारहरा विकासखंड के रसूलपुर गढ़ौली व जारथल तथा अलीगंज विकासखंड के हत्सारी गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, जलनिकासी, मच्छर नियंत्रण और पेयजल व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने गांवों में नियमित सफाई, नाले-नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और जलभराव रोकने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने दूषित पाए गए हैंडपंपों को तत्काल बंद कराने, पेयजल स्रोतों की नियमित जांच, पानी की टंकियों की सफाई और क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल कॉलेज की टीम को स्वास्थ्य शिविरों में ग्रामीणों की जांच, संभावित मरीजों की सैंपलिंग और दवा वितरण में तेजी लाने को कहा गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने, उबला या सुरक्षित पानी पीने और बुखार के लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने की अपील की। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को गांवों का नियमित भ्रमण कर स्वास्थ्य, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्थाओं की निगरानी करने तथा संक्रामक रोगों की रोकथाम में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर जिला संवाददाता · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें