ई-कचरा प्रबंधन अभियान पर क्विज एवं जागरूकता कार्यक्रम खमरिया लालानगर, भदोही।
बुधवार को राजकीय हाईस्कूल लालानगर इको क्लब के अंतर्गत ई-कचरा (ई-वेस्ट) प्रबंधन अभियान के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन, उसके पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक करना है।