ई-कचरा प्रबंधन अभियान पर क्विज एवं जागरूकता कार्यक्रम

ई-कचरा प्रबंधन अभियान पर क्विज एवं जागरूकता कार्यक्रम खमरिया लालानगर, भदोही। बुधवार को राजकीय हाईस्कूल लालानगर इको क्लब के अंतर्गत ई-कचरा (ई-वेस्ट) प्रबंधन अभियान के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के उचित प्रबंधन, उसके पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूक करना है। इसमें ई-कचरे से होने वाले संभावित नुकसान और उसके उचित प्रबंधन के तरीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्रधान राम सजन सोनकर ने कहा कि वर्तमान समय में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में खराब अथवा अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और उनसे निकलने वाले कचरे का उचित प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को ई-कचरे को सामान्य कचरे से अलग रखने, उपयोगी उपकरणों का सुरक्षित पुनः उपयोग करने तथा इलेक्ट्रॉनिक कचरे को अधिकृत संग्रह केंद्रों तक पहुंचाने के महत्व से अवगत कराया। इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका समझाई गई। उन्हें बताया गया कि मोबाइल फोन, बैटरी, चार्जर, कंप्यूटर और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को खुले में फेंकना या अनुचित तरीके से नष्ट करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए ई-कचरे के संग्रह, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और सुरक्षित निस्तारण के प्रति जागरूकता जरूरी है। इसके लिए अलग-अलग रंग के बड़े-बड़े डस्टबिन के माध्यम से कचरे को अलग-अलग करके निस्तारण की विधि बताई गई । इसी क्रम में एक प्रश्नोत्तरी भी रखा गया जिसमें में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा लिया । आयोजित प्रश्नोत्तरी में छात्र-छात्राओं से ई-कचरे के प्रबंधन, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी जानकारी और जागरूकता का परिचय दिया। प्रश्नोत्तरी में रिया सरोज, सोनाली यादव, चांदनी कुमारी, संध्या राव, प्रगति, सना बानो वृजेश, पलक ,भानो, सुनील, निधि, अवनीश, ज्ञानचंद, राम पांडेय, श्याम पांडेय और अनफ अली सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, भानु पांडेय, चंद्रजीत यादव, सीमा यादव सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता गतिविधि के जरिए विद्यार्थियों को ई-कचरे के उचित प्रबंधन के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

इक्कीस वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली पात्र बालिकाओं को मिलेगी एक लाख रुपये की परिपक्वता राशि

"लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा"‘लोकतंत्र बनाम अराजकता’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित







