दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अंकिता शर्मा ने जनपद के पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ.
हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।