बदायूं में पांच उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी अंकिता शर्मा ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई

दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अंकिता शर्मा ने जनपद के पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों में थाना उघैती के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, थाना मुजरिया के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक नीरज कुमार, थाना उझानी पर तैनात उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र, थाना उसहैत पर तैनात उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार तथा प्रतिनियुक्ति पर यूपीपीसीएल, लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह शामिल हैं।इस दौरान एसएसपी अंकिता शर्मा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं, इसलिए सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मौसम संबंधी चेतावनी एवं एडवाइजरी | जनपद संत रविदासनगर भदोही

28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी







