दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना जांच की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चुनाभट्टी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में विक्रय के लिए उपलब्ध काजू कतली एवं बंगाली मिठाई पर लगी वर्क अत्यधिक चमकीली दिखाई दी।