ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
28 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
अपराध2 मिनट पढ़ें

मिठाइयों पर एल्युमिनियम फॉयल के उपयोग की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,मिठाई के नमूने लिए गए

मिठाइयों पर एल्युमिनियम फॉयल के उपयोग की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,मिठाई के नमूने लिए गए
मिठाइयों पर एल्युमिनियम फॉयल के उपयोग की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,मिठाई के नमूने लिए गए — अपराध | City News 24

भोपाल। दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूना जांच की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चुनाभट्टी स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में विक्रय के लिए उपलब्ध काजू कतली एवं बंगाली मिठाई पर लगी वर्क अत्यधिक चमकीली दिखाई दी। वर्क को हाथ से रगड़ने पर उसके अपेक्षित रूप से न मिटने के कारण मिठाइयों पर चांदी की वर्क के स्थान पर एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग किए जाने की आशंका हुई। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा काजू कतली एवं बंगाली मिठाई के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। नमूनों को प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दीपावली पर्व के मद्देनजर मिठाइयों का निर्माण एवं विक्रय करने वाले सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि मिठाइयों की सजावट में एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग न करें। मिठाइयों पर वर्क लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप अनुमत एवं निर्धारित मानकों पर खरी उतरने वाली चांदी की वर्क का ही उपयोग सुनिश्चित करें। विभाग ने खाद्य कारोबारकर्ताओं से मिठाइयों के निर्माण, सजावट, भंडारण एवं विक्रय के दौरान स्वच्छता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने को कहा है, ताकि त्योहार के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सकें। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि मिठाइयों की खरीदारी करते समय उनकी गुणवत्ता एवं शुद्धता पर विशेष ध्यान दें। मिठाइयों की चमकदार सजावट को ही उनकी गुणवत्ता का आधार न मानें। उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार बिना वर्क वाली मिठाइयों को भी प्राथमिकता दे सकते हैं। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूना संग्रहण एवं जांच की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें