अमित सिंह प्रिंस ने ली पीड़ित परिवार की सुध, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह का उठाया जिम्मा,एक लाख नगदी की दी सहायता भदोही।
एक सप्ताह पूर्व करंट लगने से हुई सूरज दुबे की असामयिक मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बढ़ाते हुए समाजसेवी अमित सिंह प्रिंस पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।