ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
अमित सिंह प्रिंस ने ली पीड़ित परिवार की सुध, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह का उठाया जिम्मा,एक लाख नगदी की दी सहायता

अमित सिंह प्रिंस ने ली पीड़ित परिवार की सुध, बच्चों की पढ़ाई और बेटियों के विवाह का उठाया जिम्मा,एक लाख नगदी की दी सहायता
भदोही। एक सप्ताह पूर्व करंट लगने से हुई सूरज दुबे की असामयिक मृत्यु के बाद पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मुश्किल समय में मदद का हाथ बढ़ाते हुए समाजसेवी अमित सिंह प्रिंस पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुलाकात के दौरान अमित सिंह प्रिंस ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता के रूप में एक लाख रुपये नकद प्रदान किए। इसके साथ ही परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
- बच्चों की शिक्षा: परिवार के तीनों बच्चों की संपूर्ण पढ़ाई-लिखाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली।
- आजीविका का साधन: परिवार के भरण-पोषण और जीविका चलाने के लिए दुकान खुलवाने का वादा किया।
- विवाह की जिम्मेदारी: दोनों बच्चियों के विवाह का पूरा जिम्मा उठाने का भी संकल्प लिया।
अमित सिंह प्रिंस के इस संवेदनशील और मानवीय कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है, जिससे पीड़ित परिवार को इस संकट की घड़ी में एक बड़ी संबल और उम्मीद बंधी है।
संबंधित ख़बरें

बदायूं:जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मेला ककोड़ा की तैयारियों का लिया जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़·0

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान
ब्रेकिंग न्यूज़·2

बदायूं में पांच उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसएसपी अंकिता शर्मा ने वर्दी पर स्टार लगाकर दी बधाई
ब्रेकिंग न्यूज़·1






