हरदोई: करवा चौथ के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरदोई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली शहर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
त्योहार को लेकर बाजारों में महिलाओं की खरीदारी के चलते चहल-पहल बढ़ गई है।