आज दिनांक 25.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस स्मृति दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।
जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव द्वारा किया गया।
बलवा ड्रिल में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न अभ्यास किए गए।