बदायूं :रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने किया बलवा ड्रिल का अभ्यास, महिला पुलिसकर्मियों ने भी लिया भाग

आज दिनांक 25.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस स्मृति दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया। जिसका नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमेध मिलिंद जाधव द्वारा किया गया। बलवा ड्रिल में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न अभ्यास किए गए। ड्रिल के अंतर्गत भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवी तत्वों से निपटने, लाठीचार्ज, अश्रु गैस के प्रयोग तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया गया। अभ्यास के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आपातकालीन एवं विषम परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया बदायूँ पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। समाचार वितरण में लिखा हो हैडलाइन शुद्ध अक्षर में लिखा

कोरबा के बनखेता गांव में 65 हाथियों का हमला! मकान की दीवार तोड़ी, परिवार ने भागकर बचाई जान।

हरदोई जनगणना -2027 प्रगकों एवं फील्ड पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र और परिचय-पत्र वितरित







