बरुआसागर ( झाँसी ) | भारतीय जनता पार्टी की झाँसी जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची बुधवार देर रात्रि जारी की गई।
इसमें संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत बरुआसागर मंडल से रागनी चौरसिया को भाजपा महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की झाँसी जिलाध्यक्ष नीरजा गुप्ता द्वारा की गई।