ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
बरुआसागर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुई रागनी चौरसिया*

बरुआसागर ( झाँसी ) | भारतीय जनता पार्टी की झाँसी जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की सूची बुधवार देर रात्रि जारी की गई। इसमें संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत बरुआसागर मंडल से रागनी चौरसिया को भाजपा महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की झाँसी जिलाध्यक्ष नीरजा गुप्ता द्वारा की गई। रागनी चौरसिया को नई जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय महिला भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनकी नियुक्ति को महिला मोर्चा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रागनी चौरसिया से संगठन ने उम्मीद जताई है कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी
संबंधित ख़बरें

भदोही मे धान की क्रॉप कटिंग कर जिलाधिकारी ने परखी फसल की उत्पादकता, 49.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली उपज
ब्रेकिंग न्यूज़·0

हरदोई: सेल्समैन से तीन लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
ब्रेकिंग न्यूज़·0

दतिया /रतनगढ़ माता के लक्खी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने संभाली कमान,
ब्रेकिंग न्यूज़·0






