जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर देवास एसपी का पदभार ग्रहण किया।
पदभार संभालने के बाद ही वे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण देखा।