थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में श्री रामचंद्र बृजभान मंदिर की जमीन को लेकर रविवार को भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
आरोप है कि तहसील प्रशासन द्वारा मंदिर की जमीन पर पट्टे आवंटित किए जाने से नाराज मंदिर के महंत प्रयाग दास ने जीवित समाधि लेने का ऐलान कर दिया।
इस सूचना से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई और मौके पर शासन-प्रशासन के अधिकारी तथा पुलिस बल पहुंच गया।