ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
1 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

बदायूं के ग्राम लभारी में मंदिर की जमीन को लेकर भारी तनाव, महंत प्रयाग दास ने किया जीवित समाधि लेने का ऐलान

बदायूं के ग्राम लभारी में मंदिर की जमीन को लेकर भारी तनाव, महंत प्रयाग दास ने किया जीवित समाधि लेने का ऐलान
बदायूं के ग्राम लभारी में मंदिर की जमीन को लेकर भारी तनाव, महंत प्रयाग दास ने किया जीवित समाधि लेने का ऐलान — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम लभारी में श्री रामचंद्र बृजभान मंदिर की जमीन को लेकर रविवार को भारी तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि तहसील प्रशासन द्वारा मंदिर की जमीन पर पट्टे आवंटित किए जाने से नाराज मंदिर के महंत प्रयाग दास ने जीवित समाधि लेने का ऐलान कर दिया। इस सूचना से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई और मौके पर शासन-प्रशासन के अधिकारी तथा पुलिस बल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि महंत प्रयाग दास प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बावजूद अपनी मांग पर अड़े रहे। इसी बीच सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य मौके पर पहुंचे और महंत से बातचीत कर उन्हें समझाया। पूर्व विधायक के आश्वासन के बाद महंत ने अपना निर्णय वापस लेने पर सहमति जताई। महंत प्रयाग दास ने कहा कि वह पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य के आश्वासन से सहमत हैं। पूर्व विधायक ने भरोसा दिलाया है कि मंदिर की जमीन पर किए गए पट्टे निरस्त कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्री रामचंद्र बृजभान मंदिर की जमीन मंदिर की ही रहेगी। महंत प्रयाग दास ने स्थानीय प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भगवान की जमीन ही सुरक्षित नहीं है और प्रशासन तमाशबीन बना हुआ है, तो वह अपने प्राणों का त्याग करने को मजबूर हैं।महंत के इस ऐलान के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में ग्रामीण और सर्व समाज के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर की जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, कादरचौक प्रधान दिनेश चंद्र गुप्ता उर्फ पप्पू प्रधान, राजेश गुप्ता, पूर्व मंडल महामंत्री रचित गुप्ता, उमेश गुप्ता, पंकज, पूर्व प्रधान रमेश कश्यप, ज्ञानचंद उर्फ गब्बू प्रधान, ग्राम लभारी, हेतराम शाक्य, दाऊ दयाल पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है। ग्रामीणों की मांग है कि मंदिर की भूमि से संबंधित पट्टों की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए, जिससे मंदिर की संपत्ति सुरक्षित रह सके।

Rahul
Rahul
District Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें