जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में मल्हार स्मृति मंदिर में हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह देवास।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।