कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रीता कौशिक, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से किया।
इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने भाग लेकर अपने-अपने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।
जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाना है।