हरदोई में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

हरदोई : पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 नवंबर 2026 को बाबू श्रीश चन्द्र अग्रवाल बारात घर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती रीता कौशिक, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से किया।
इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने भाग लेकर अपने-अपने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाना है। सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव स्मिता गोस्वामी ने बताया कि निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत से संबंधित जानकारी, प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए मार्गदर्शन और योजनाओं का लाभ दिलाने की सुविधाएं प्रदान की गईं।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए जहां पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से न्यायिक सहायता और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का समन्वय कर पात्र लोगों को उनके अधिकारों का लाभ आसान बनाने का प्रयास किया गया।

त्योहारों पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सर्राफा कारोबारियों को सीओ ने दी सख्त हिदायत

रायबरेली पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी







