कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं अधिकारी- जिलाधिकारी
बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।