ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
3 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, तत्पश्चात मेला स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं अधिकारी- जिलाधिकारी

डीएम व एसपी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, तत्पश्चात मेला स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराएं अधिकारी- जिलाधिकारी — प्रशासन | City News 24

रायबरेली में 03 नवम्बर 2026 को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में तहसील डलमऊ के सभागार में आगामी कार्तिक पूर्णिमा मेला एवं मुख्य स्नान पर्व दिनांक 23, 24 एवं 25 नवम्बर, 2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन तथा विभिन्न विभागों द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं की बिंदुवार एवं विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं तथा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर डलमऊ गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, घाटों पर सुरक्षित एवं पर्याप्त बैरिकेटिंग, चिकित्सा शिविर तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने घाटों एवं स्नान स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती करने तथा आवश्यकतानुसार नाविकों, नावों एवं स्टीमर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला क्षेत्र एवं श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों की मरम्मत कराने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाई कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाने तथा नियमित रूप से सफाई कराने को कहा। घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल एवं यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मेला क्षेत्र एवं आवागमन के प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त साइनेज लगवाने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त खोया-पाया केंद्र, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, कंट्रोल रूम, वॉच टावर एवं रस्सा पार्टी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक उपकरणों सहित पुलिस बल की तैनाती करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ मेला स्थल एवं गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें