रायबरेली - अयोध्या मार्ग हाईवे पर तकिया चौराहे पर अमावां ब्लॉक के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर को अचानक नींद आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दर्जनों दुकानों में जा घुसा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई दुकानें पूरी तरह टूट गईं और सामान बिखर गया।