दुर्घटना1 मिनट पढ़ें
रायबरेली में अमावा ब्लाक के तकिया चौराहे के पास अनियंत्रित ट्रक दर्जनों दुकानों में घुसा, मचा हड़कंप

रायबरेली - अयोध्या मार्ग हाईवे पर तकिया चौराहे पर अमावां ब्लॉक के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के ड्राइवर को अचानक नींद आ गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दर्जनों दुकानों में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई दुकानें पूरी तरह टूट गईं और सामान बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित ख़बरें









