भोजन की गुणवत्ता खराब मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी, वार्डन के निलंबन की कार्रवाई के निर्देश; बीईओ को कारण बताओ नोटिस देवास।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मंगलवार देर शाम महारानी चिमनाबाई स्कूल परिसर स्थित उत्कृष्ट बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ छात्राओं के बीच बैठकर भोजन किया और उसकी गुणवत्ता परखी।