ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
4 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन2 मिनट पढ़ें

कलेक्टर नेहा मीना ने बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर चखा भोजन

कलेक्टर नेहा मीना ने बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर चखा भोजन
कलेक्टर नेहा मीना ने बालिका छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं के साथ बैठकर चखा भोजन — प्रशासन | City News 24

भोजन की गुणवत्ता खराब मिलने पर जताई कड़ी नाराजगी, वार्डन के निलंबन की कार्रवाई के निर्देश; बीईओ को कारण बताओ नोटिस

देवास। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मंगलवार देर शाम महारानी चिमनाबाई स्कूल परिसर स्थित उत्कृष्ट बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ छात्राओं के बीच बैठकर भोजन किया और उसकी गुणवत्ता परखी। भोजन की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान छात्रावास में वार्डन अनुपस्थित मिलीं। छात्राओं द्वारा भी व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें किए जाने पर कलेक्टर ने वार्डन के विरुद्ध निलंबन संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), देवास को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि छात्रावास में भोजन तैयार करने के बजाय बाहर से बनवाकर लाया जा रहा था। इस पर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास में भोजन वहीं की रसोई में तैयार किया जाए, ताकि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि छात्राओं को निर्धारित मीनू के अनुसार पौष्टिक, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

कलेक्टर श्रीमती मीना ने छात्राओं के आवासीय कमरों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कमरों में प्रकाश, हवा, बिस्तरों और साफ-सफाई की स्थिति देखी। साथ ही छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, पढ़ाई और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। व्यवस्थाओं में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

5 नए गीजर और एक आरओ लगाने के निर्देश

छात्राओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने छात्रावास परिसर में तत्काल पांच नए गीजर और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए एक नया आरओ सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को गर्म पानी और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि छात्राओं के भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में किसी भी छात्रावास से भोजन अथवा अन्य व्यवस्थाओं में लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने जिले के सभी छात्रावासों का जिलास्तरीय अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कराने तथा बालिका छात्रावासों का निरीक्षण महिला अधिकारियों से करवाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि छात्रावासों में बालिकाओं की सुरक्षा, स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Ravi kumre
Ravi kumre
रिपोर्टर · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें