विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के ग्राम मुहम्मद नगर पट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया।
शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उचित देखभाल एवं बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
साथ ही पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।