ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
मुहम्मद नगर पट्टी में पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन, पशुपालकों को दी गईं योजनाओं की जानकारी

एटा। विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के ग्राम मुहम्मद नगर पट्टी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, उचित देखभाल एवं बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। साथ ही पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर का आयोजन डॉ. रविकांत (डिप्टी सीवीओ), डॉ. गौरव गंगवार, डॉ. हेमेन्द्र लाल, डॉ. विनय यादव एवं डॉ. विनय शाक्य (पशु चिकित्साधिकारी, भदकी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र बाबू शर्मा, नानक शाक्य, योगेंद्र सिंह शाक्य सहित क्षेत्र के पशुपालक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विषय
संबंधित ख़बरें

बदायूं ककोड़ा (मिनी कुंभ) में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया गया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ब्रेकिंग न्यूज़·0

भदोही में बदली प्रशासनिक सत्ता की कमान! शैलेश कुमार की विदाई, अनिल कुमार सिंह को मिली जिले की जिम्मेदारी
ब्रेकिंग न्यूज़·0

हरदोई में किसानों की बदहाली पर सपा नेता राम ज्ञान गुप्ता का अनोखा प्रदर्शन
ब्रेकिंग न्यूज़·2






