पड़ोस युवा संसद में नशे के दुष्परिणामों पर हुई परिचर्चा, युवाओं से शिक्षा और खेलों में ऊर्जा लगाने की अपील
डीएवी इंटर कॉलेज में बुधवार को मेरा भारत (MY Bharat), एटा के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल अलीगंज की ओर से पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें नशा मुक्ति विषय पर परिचर्चा कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।