ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
4 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
शिक्षा1 मिनट पढ़ें

अलीगंज में नशे के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प

पड़ोस युवा संसद में नशे के दुष्परिणामों पर हुई परिचर्चा, युवाओं से शिक्षा और खेलों में ऊर्जा लगाने की अपील

अलीगंज में नशे के खिलाफ युवाओं ने भरी हुंकार, नशामुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
पड़ोस युवा संसद में नशे के दुष्परिणामों पर हुई परिचर्चा, युवाओं से शिक्षा और खेलों में ऊर्जा लगाने की अपील — शिक्षा | City News 24

अलीगंज। डीएवी इंटर कॉलेज में बुधवार को मेरा भारत (MY Bharat), एटा के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल अलीगंज की ओर से पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नशा मुक्ति विषय पर परिचर्चा कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. किशनवीर सिंह शाक्य, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख, ब्रज क्षेत्र एवं पूर्व सदस्य उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. भूपेंद्र सिंह शाक्य, असिस्टेंट प्रोफेसर बलवंत विद्यापीठ रूरल इंस्टीट्यूट आगरा तथा डीएवी इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राजकुमार बैस मौजूद रहे। संचालन स्वीप कोऑर्डिनेटर एवं यूथ आइकॉन दयानंद श्रीवास्तव ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रचनात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र पाल सिंह, नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र रतन शाक्य एवं प्रधानाचार्य डॉ. होम सिंह सहित सिद्धार्थ शाक्य, शैलजेश मिश्रा, डॉ. रोहित शाक्य, विकास राजपूत, सनी सक्सेना, अजय लोधी, कृष्ण कुमार, कर्मवीर, इंद्र कुमार यादव, उपदेश कुमार सिंह, अर्चना सक्सेना, नीलम राठौर और नेमा यादव सहित शिक्षक एवं युवा उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

Kuldeep Kumar
Kuldeep Kumar
रिपोर्टर जिला संवाददाता · City News 24
kailtha, Aliganj, Etah, 207247
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें