कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्र के नौजवान एवं ग्रामीण शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन सरेनी के एसडीओ को सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में नियमित एवं निर्धारित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई।