ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
7 अक्टूबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़भारतराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़भारतभारतराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
ब्रेकिंग न्यूज़2 मिनट पढ़ें

यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में हुआ बिजली सत्याग्रह

यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में हुआ बिजली सत्याग्रह
यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अभिनव तिवारी संगम के नेतृत्व में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में हुआ बिजली सत्याग्रह — ब्रेकिंग न्यूज़ | City News 24

रायबरेली में 17 अगस्त को सरेनी क्षेत्र सहित लालगंज एवं डलमऊ क्षेत्र के विभिन्न पावर हाउसों में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सोमवार को सरेनी पावर हाउस के सामने बिजली सत्याग्रह एवं धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में क्षेत्र के नौजवान एवं ग्रामीण शामिल हुए। सत्याग्रह के दौरान सरेनी पावर हाउस, मलकेगांव पावर हाउस, भोजपुर पावर हाउस, रावतपुर कला पावर हाउस सहित लालगंज एवं डलमऊ क्षेत्र के पावर हाउसों में अघोषित विद्युत कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।* प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार विद्युत कटौती और अव्यवस्थित आपूर्ति के कारण किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं और आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को संबोधित ज्ञापन सरेनी के एसडीओ को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में नियमित एवं निर्धारित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाने तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि भारी बारिश के बावजूद लोगों का हौसला नहीं टूटा। बारिश के बीच बड़ी संख्या में नौजवानों और क्षेत्रवासियों ने धरना देकर यह संदेश दिया कि बिजली जैसी बुनियादी जरूरत और जनजीवन से जुड़े सवालों को लेकर सरेनी की जनता अपनी आवाज मजबूती से उठाने के लिए तैयार है। कार्यक्रम का नेतृत्व अभिनव तिवारी ‘संगम’ ने किया।इस दौरान प्रभात सिंह, सर्वेश कुमार, बृजपाल शिक्षक, मोहम्मद नईम, विनय वर्मा, पप्पू बीडीसी, शुभम सिंह, राजेश सविता, पवन त्रिवेदी, अंकित त्रिवेदी, सुमित कुमार सविता, मोहम्मद अकरम सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “बारिश जनता के हौसले को नहीं रोक सकती। बिजली केवल रोशनी का साधन नहीं, बल्कि किसान की खेती, बच्चे की पढ़ाई, छोटे व्यापारी का कारोबार और हर परिवार के सम्मानजनक जीवन से जुड़ा बुनियादी अधिकार है।” सत्याग्रह के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग से मांग की कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आम जनता को राहत दी जाए, अन्यथा जनहित के मुद्दे पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

Abhay Kumar Dwivedi
Abhay Kumar Dwivedi
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें