राजेश कुमार सिंह हरियावां स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं, जो ठेका मालिक सतेन्द्र कुमार सिंह के नाम पर संचालित है।
राजेश कुमार सिंह और कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उनसे लगभग ढाई से तीन लाख रुपए से भरा बैग झपट लिया और फरार हो गए।
राजेश ने तुरंत ठेके के मालिक सतेन्द्र कुमार सिंह को सूचना दी और पुलिस को लिखित तहरीर दी।