ब्रेकिंग न्यूज़1 मिनट पढ़ें
हरदोई: सेल्समैन से तीन लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार रात लगभग 10:26 बजे पोखरी तिराहे के पास पिहानी चुंगी की तरफ बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने देशी शराब के ठेके के सेल्समैन राजेश कुमार सिंह से बिक्री की रकम से भरा बैग लूट लिया। राजेश कुमार सिंह हरियावां स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं, जो ठेका मालिक सतेन्द्र कुमार सिंह के नाम पर संचालित है।
राजेश कुमार सिंह और कैंटीन संचालक सुरजीत कुमार मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तीन बदमाशों ने उनसे लगभग ढाई से तीन लाख रुपए से भरा बैग झपट लिया और फरार हो गए। राजेश ने तुरंत ठेके के मालिक सतेन्द्र कुमार सिंह को सूचना दी और पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह को जांच सौंपी है और तीनों अज्ञात लुटेरों की पहचान, तलाश व लूटी गई रकम बरामद करने का प्रयास कर रही है।
संबंधित ख़बरें

बदायूं:पचास हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
ब्रेकिंग न्यूज़·1

बहराइच : कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से सटे बर्दिया गांव के नलकूप कक्ष के पास चमकीले लाल रंग का दुर्लभ रेड कोरल कुकरी सांप (Oligodon kheriensis) दिखाई दिया।
ब्रेकिंग न्यूज़·1

हरदोई: गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत
ब्रेकिंग न्यूज़·0






