मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के शहर नागदा के वार्ड क्रमांक 7 में 64 ब्लॉक स्थित गंदे नाले के नीचे पेयजल पाइपलाइन फूट जाने से हजारों गैलन पानी लगातार व्यर्थ बह रहा है।
एक ओर जहां पानी की बचत को लेकर जागरूकता की आवश्यकता है, वहीं दूसरी ओर नगर में पेयजल की मुख्य पाइपलाइन से पानी का इस तरह बहना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
पाइपलाइन फूटने के कारण वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 और 9 में पेयजल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।