संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संभाग के सभी जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों एवं पेंशन संबंधी मामलों का विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि आमजन एवं शासकीय सेवकों से जुड़े इन मामलों के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो.
संबंधित अधिकारी समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें।