ब्रेकिंग
बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆बहराइच- प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को पेंशनर्स की समस्याओं की सुनवाई करेंगे अधिकारी ◆ बहराइच-सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आपूर्ति ◆ बहराइच: फखरपुर पुलिस ने 3.180 किलो गांजे के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार · ◆ रायबरेली के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम स्व. राजकुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ समापन ◆
12 नवंबर 2026 · नई दिल्लीई-पेपरलॉगिन
ख़बरें, विषय, लेखक, वीडियो खोजें…खोजें
ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मराजनीतिव्यापारटेक्नोलॉजीखेलप्राकृतिकसेहतशिक्षादुर्घटनाअपराधप्रशासन
लाइव टीवीलाइव टीवीब्रेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़अध्यात्मअध्यात्मराजनीतिराजनीतिव्यापारव्यापारटेक्नोलॉजीटेक्नोलॉजीखेलखेलप्राकृतिकप्राकृतिकसेहतसेहतशिक्षाशिक्षादुर्घटनादुर्घटनाअपराधअपराधप्रशासनप्रशासन
प्रशासन1 मिनट पढ़ें

भोपाल । सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों एवं लोकसेवा गारंटी के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश

भोपाल । सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों एवं लोकसेवा गारंटी के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश
भोपाल । सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों एवं लोकसेवा गारंटी के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश — प्रशासन | City News 24

संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संभाग के सभी जिलों में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों एवं पेंशन संबंधी मामलों का विशेष अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन एवं शासकीय सेवकों से जुड़े इन मामलों के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो. संबंधित अधिकारी समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। संभागायुक्त बुधवार को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में संभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में संभागायुक्त ने सीएम हेल्पलाइन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों, लोकसेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों तथा आयुक्त कार्यालय की विकास शाखा में लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने विशेष रूप से भोपाल जिले में राजस्व एवं लोकसेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों की अधिक संख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए इनके निराकरण के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करें और प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उनका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

Devendra Kumar Jain
Devendra Kumar Jain
Crime Reporter · City News 24
City News 24 के लिए ताज़ा और भरोसेमंद ख़बरें। हक़ की आवाज़।
प्रोफ़ाइल देखें
संबंधित ख़बरें